फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Defense Minister Rajnath Singh comes to Mathura will do yoga with military personnel

UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा आए, सैन्य कर्मियों के साथ करेंगे योग; फिर जाएंगे बिहारी जी के दरबार

Thu, 20 Jun 2024 09:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 09:48 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खराब मौसम के कारण आगरा से हेलिकॉप्टर के बजाए नोएडा एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचे। वे यहां  सैन्य कर्मियों के साथ योग शिविर में हिस्सा लेंगे। 
 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh comes to Mathura will do yoga with military personnel
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार देर शाम मथुरा आए। खराब मौसम के कारण उनका आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा मथुरा आगमन टाला गया। सेना के अधिकारी उन्हें नोएडा एक्सप्रेस से मथुरा लाए। देर शाम 7:45 बजे करीब रक्षा मंत्री का सेना के गेस्ट हाउस में आगमन हुआ। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारी सुरक्षा इंतजाम यहां किए गए।
विज्ञापन


 

देर शाम रक्षा मंत्री के मथुरा आगमन पर सेना के गेस्ट हाउस में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश व अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी उनके स्वागत को पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद रक्षा मंत्री सैन्य अधिकारियों के परिवारों से मुलाकात को गए। उनके साथ रात्रि में सहभोज किया। इसके बाद गेस्ट हाउस में विश्राम किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 6:45 बजे से 7:40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांकेबिहारी मंदिर में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर से दोपहर 12 बजे वापस सेना के गेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे आगरा के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वहां से 5:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पूर्व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस महकमे के साथ बैठक की। सभी अधीनस्थों को आदेश दिया कि किसी भी प्रकार से रक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। बांके बिहारी के दर्शन के दौरान वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया जाए।



 
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढों में खूब उछली रक्षा मंत्री की गाड़ी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नोएडा एक्सप्रेस-वे से लक्ष्मीनगर, कृष्णापुरी तिराहा होते हुए टैंक चौराहा होते हुए सैन्य गेस्ट हाउस लाया गया। इस दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी टूटी सड़क के गड्ढों में खूब उछली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed