फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Defeated death goods train passed over woman who fell on rail track in kasganj up news

मौत को दी मात: रेल ट्रैक पर गिरी महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, चश्मदीदों की अटक गईं सांसें; फिर हुआ कुछ ऐसा

Sun, 02 Jul 2023 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 02:23 PM IST
सार

सहावर गेट रेल क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह ऐसा हादसा हुआ, जिसने भी देखा हैरान रह गया। 30 सेकेंड मौत के सामने खड़ी रहने वाली महिला सकुशल बच गई।
 

विज्ञापन
Defeated death goods train passed over woman who fell on rail track in kasganj up news
महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं मौत का समय और स्थान निश्चित है जब तक समय और स्थान नहीं मिलता तब तक चाहें जो विपदा आए यूं ही निकल जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में। रविवार को सुबह के समय कासगंज में एक महिला ऐसे हादसे का शिकार हुई जिसे लेकर हर कोई अचंभे में है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'दिल तो बच्चा है जी': 80 की उम्र में Ex. हेडमास्टर को हुआ इश्क, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम; उतर गया प्यार का भूत

विज्ञापन

ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक शहर के आर्य नगर की रहने वाली महिला हरप्यारी (40) अपने घर से निकलकर सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए दवा लेने जा रही थी। जब वह ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक से उसे सामने से मालगाड़ी आती दिखाई दी। महिला घबराहट में ट्रैक पर गिर गई। ये देख लोग हैरान रह गए। कोई भी उसे बचाने की कोशिश करता उससे पहले ही मालगाड़ी महिला के बेहद करीब पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें -  पेटीएम यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान: साइबर अपराधियों की आपके वॉलेट पर नजर, इस तरह कर रहे खाता खाली

ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी 

महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी रही और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। क्रॉसिंग पर खड़े लोगों की नजर महिला के ऊपर से गुजरती मालगाड़ी पर पड़ी तो लोगों की सांसे अटक गईं। चश्चमदीद चिल्लाने लगे कि हिलना मत हिलना मत। 

ये भी पढ़ें -  Sawan 2023: सावन का महीना इस दिन हो रहा शुरू, एक दिन पहले होगी पूजा; जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन

सिर में आई हल्की चोट 

जब पूरी मालगाड़ी गुजर गई तो महिला को सकुशल लोगों ने उठाया। महिला काफी घबराहट में थी। ट्रैक पर गिरने से महिला के सिर में हल्की चोट थी। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए ले गए। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें -  आसान तरीका करियर चुनने का: कन्फ्यूजन हो तो इस तरह करें दूर, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed