{"_id":"694b09c61047f2bd420da6f8","slug":"deepti-sharma-makes-her-mark-on-the-world-stage-becomes-the-number-one-bowler-in-icc-t20-rankings-agra-news-c-365-1-sagr1044-105813-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीप्ति शर्मा का दुनिया में डंका, आईसीसी टी-20 में नंबर-1 गेंदबाज बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीप्ति शर्मा का दुनिया में डंका, आईसीसी टी-20 में नंबर-1 गेंदबाज बनी
विज्ञापन
आगरा। महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का दुनिया भर में डंका बजा है। पहली बार दीप्ति शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 गेंदबाज़ों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान मिला है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में दीप्ति ने चार ओवर में महज 20 रन देकर एक विकेट चटकाया। भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीता और इसी जीत के साथ दीप्ति को रैंकिंग में पांच रेटिंग अंकों का फायदा हुआ। वह सिर्फ एक अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर पहुंच गईं। अगस्त से टी-20 गेंदबाज़ों की रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दीप्ति ने पीछे छोड़ दिया।
परिवार का गर्व, भाई सुमित शर्मा भावुक
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने कहा कि दीप्ति की मेहनत, अनुशासन और मैदान पर शांत स्वभाव आज पूरे देश के सामने है। नंबर-1 बनना आसान नहीं होता। यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला ने कहा कि दीप्ति दबाव में भी विकेट निकालना जानती हैं। नंबर-1 बनना उनकी योग्यता है। दीप्ति शर्मा की इस उपलब्धि से आगरा में खुशी की लहर है।