फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepotsav 2019 will celebrates in bateshwar agra like ayodhaya

अयोध्या की तर्ज पर बटेश्वर में भी मनेगा दीपोत्सव, 21000 दीयों से जगमगाएंगे यमुना घाट

Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
deepotsav 2019 will celebrates in bateshwar agra like ayodhaya
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या की तर्ज पर दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम छह बजे आगरा के बटेश्वर के ऐतिहासिक शिव मंदिर शृंखला के घाट भी जगमगाएंगे। यहां पर दीपोत्सव में 21000 दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के बाद यमुना मैया की महाआरती का आयोजन होगा। इसमें जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बाह से बटेश्वर के लिए बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


ब्रज की काशी का दर्जा रखने वाले बटेश्वर में शनिवार की शाम छह बजे अयोध्या की तर्ज पर यमुना घाट को दीपों से रोशन किया जाएगा। इस दौरान घाट पर 21000 दीये जलाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


दीपोत्सव का आयोजन करा रहे समाजसेवी घनश्याम भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक नगरी बटेश्वर को पर्यटन के फलक पर पहचान दिलाना है।  दीपोत्सव के बाद शाम सात बजे महाआरती में यमुना का यशोगान होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बटेश्वर को पर्यटक के फलक पर पहचान दिलाना'

घनश्याम भारतीय ने बताया कि आमजन की भागीदारी कराने के लिए शनिवार को शाम साढे पांच बजे बाह के रोडबेज बस अड्डे के पास से निजी बसें बटेश्वर के लिए संचालित होंगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दीपोत्सव में शामिल हो सकें। उन्होंने क्षेत्रीय सभी लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।  

बता दें कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव भी है। अटल जी का बचपन बटेश्वर की गलियां में ही बीता। आज भी यहां उनके परिवार के लोग रहते हैं।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed