फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deep are the roots of those who get teacher's job with fake marksheets

Agra News: गहरी हैं फर्जी अंकपत्रों से शिक्षक की नौकरी पाने वालों की जड़ें

Sun, 07 May 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Deep are the roots of those who get teacher's job with fake marksheets
मैनपुरी। जिले में फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की जड़ें गहरी हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के रडार पर जिले के 15 शिक्षक और आ गए हैं। विभाग ने इनकी गोपनीय जांच शुरू करा दी है। विभाग किसी भी समय इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर सकता है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों पर फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप वर्षों से लग रहे हैं। पिछले कुछ माह से मिल रही शिकायतों के आधार पर जिले के 15 शिक्षक विभाग के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग ने इनकी जांच लगभग पूरी कर ली है। किसी भी समय इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर तलब किया जा सकता है। विभागीय सूत्र बताते हैं इन शिक्षकों पर कार्रवाई लगभग तय है। जिले में फर्जी अंकपत्रों की केवल शिकायतें ही नहीं हो रही हैं जांच में भी फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


विभागीय रिकार्ड के अनुसार छह सालों से जिले में फर्जी शिक्षकों के मामले सामने आ रहे हैं। एकबार फिर जिले में 15 शिक्षकों की अलग-अलग फर्जी अंकपत्रों के सहारे शिकायतों का मामला सामने आया है। विभाग ने इनकी जांच शुरू करा दी है। माना जा रहा है शीघ्र ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शिक्षाधिकारी इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बीएसए से इस मामले में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह साल में 41 शिक्षक हो चुके हैं बर्खास्त
पिछले छह साल में हुई जांच के दौरान जिले में 41 शिक्षक फर्जी मिलने के बाद बर्खास्त किए जा चुके हैं। इसमें सबसे अधिक वर्ष 2017 में 31 शिक्षक बर्खास्त किए गए थे। वर्ष 2020 में छह शिक्षकों के अभिलेख मिलने पर फर्जी घोषित कर बर्खास्त किए गए। वहीं वर्ष 2021 में तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गईं। वर्ष 2022 में एक शिक्षक फर्जी मिलने पर सेवा से बाहर किया गया।



एसआईटी ने 82 शिक्षकों को फर्जी किया था घोषित
जिले में तैनात 82 शिक्षकों को एसआईटी ने फर्जी घोषित किया था। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि बाद में वे कोर्ट चले गए और वर्तमान में कोर्ट के आदेश पर जांच पूरी होने तक नौकरी कर रहे हैं। कोर्ट फैसला आने पर इन शिक्षकों के विरुद्ध किसी भी समय बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed