फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Decision will come on December 14 on the application to ban extension of darshan time in Banke Bihari temple

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाने पर रोक लगाने के प्रार्थनापत्र पर 14 दिसंबर को आएगा निर्णय

Fri, 02 Dec 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के समय बढ़ाने पर रोक लगाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर अदालत 14 दिसंबर को निर्णय देगी। मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी व अन्य ने 30 नवंबर को प्रार्थनापत्र दिया था। 

विज्ञापन
Decision will come on December 14 on the application to ban extension of darshan time in Banke Bihari temple
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के समय बढ़ाने पर रोक लगाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर अदालत 14 दिसंबर को निर्णय देगी। बृहस्पतिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने सेवायत हिमांशु गोस्वामी व अन्य के 30 नवंबर को दिए प्रार्थना पत्र पर निर्णय के लिए यही तारीख दी है। इससे पूर्व अधिवक्ता दीपक शर्मा व अधिवक्ता गिरधारी शर्मा के प्रार्थना पत्रों पर भी अदालत को 14 दिसंबर को ही सुनवाई करनी है। वहीं बृहस्पतिवार को ठाकुर जी के  मंदिर में पूर्व की तरह ही सेवा की गई।  

विज्ञापन


सिविल जज जूनियर डिवीजन की न्यायाधीश ने ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज के दर्शनों का समय बढ़ा दिया था। इसमें ठाकुर जी के दर्शन 8 घंटे की बजाय लगभग 11 घंटे के लिए कर दिया गया है। इस आदेश का अनुपालन एक दिसंबर से होना था। एक दिसंबर से मंदिर में ठाकुर जी का दर्शन समय बढ़ाने संबंधी आदेश की प्रति मंदिर मैनेजर मुनीष शर्मा ने एक दिन पूर्व मंदिर के बाहर चस्पा भी कर दी थी। 

विज्ञापन

नहीं हुआ आदेश का पालन

आदेश के अनुसार, सेवायत गोस्वामीजनों को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर में प्रवेश करना था। सुबह 7.30 मिनट पर दर्शन कर 7 बजकर 40 मिनट पर आरती करनी थी। परंतु बृहस्पतिवार को ऐसा नहीं हुआ। सेवायत ने लगभग 8 बजकर 40 मिनट पर शृंगार आरती की। शृंगार आरती से लेकर ठाकुर जी की शयन भोग सेवा पूर्व की तरह की गई। अधिवक्ता गिरधारी शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा 30 नवंबर को दिया गया प्रार्थना पत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं पूर्व में मंदिर के संबंध में दिए प्रार्थना पत्र पर 14 दिसंबर को सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम परंपरागत सेवा में कोई व्यवधान नहीं करेंगे

 ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर के शयन भोग सेवाधिकारी सुमित गोस्वामी ने कहा कि बृहस्पतिवार को शयन भोग की सेवा में मैं भी मौजूद रहा। ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी हमारे प्राणों से प्यारे हैं ,हम उनकी परंपरागत जो सेवा चल रही है उसी को जारी रखेंगे। उस सेवा कोई व्यवधान स्वीकार नहीं है। हम उसी प्रकार से ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज की सेवा करेंगे।

यह भी लीला का हिस्सा ही है

सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि यह भी लीलाधारी प्रभु श्री बांकेबिहारीजी महाराज की ही लीला है कि अदालत के आदेश के बाद भी नवीन समय सारिणी का अनुपालन नहीं हो पाया। ठाकुरजी के दर्शन पूर्व निर्धारित समयानुसार ही खुले। प्राचीन परंपराओं का पोषण अत्यावश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed