{"_id":"6a345fa5f2ce11c896025122","slug":"deceived-into-accepting-a-low-yield-buffalo-108-lakh-pocketed-upon-return-agra-news-c-25-1-agr1035-1087657-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झांसा देकर थमाई कम दूध वाली भैंस, वापस करने पर हड़पे 1.08 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झांसा देकर थमाई कम दूध वाली भैंस, वापस करने पर हड़पे 1.08 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। भैंस खरीद में किसान से धोखाधड़ी की गई। प्रतिदिन 12 लीटर दूध देने का दावा करने पर उन्होंने 1.08 लाख रुपये में भैंस खरीदी। घर पहुंचने पर भैंस केवल 7 लीटर दूध देती थी। भैंस वापस कर देने पर आरोपी ने रकम लौटाने से मना कर दिया। अब टुकड़े-टुकड़े कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
मामला थाना अछनेरा के गांव थापी निवासी खजान सिंह का है। उन्होंने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि फरवरी में उन्होंने शाहगंज के सोरों कटरा निवासी रिहान और सलमान खान से भैंस खरीदी थी। परेशान किसान ने अपनी रकम वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसीपी अछनेरा को दोनों पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।