{"_id":"5a550b154f1c1bd1178b5d5e","slug":"deceased-businessman-family-reached-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से लापता था कारोबारी, परिजनों ने कहा नहीं पता किसने दिया उसे धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी से लापता था कारोबारी, परिजनों ने कहा नहीं पता किसने दिया उसे धोखा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
मृतक कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अागरा में ईदगाह की पीएनटी कालोनी स्थित परिजात होटल में सोमवार को खुदकुशी करने वाले ग्वालियर के कारोबारी संतोष कुमार गुप्ता के परिवारीजन मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि वे स्तब्ध हैं, उन्हें जरा भी आशंका नहीं थी कि वह ऐसा कर सकता है।
65 लाख के पुराने नोटों के बारे में भी कुछ नहीं पता, न ही किसी भाजपा नेता को जानते हैं जिसने उसे धोखा दिया। इतना जरूर है कि वह एक जनवरी को लापता हो गया था। तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। ग्वालियर में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
उनके भाई कमल किशोर गुप्ता का कहना है कि सुइसाइड नोट में यह लिखा है कि संतोष को एक भाजपा नेता ने धोखा दिया लेकिन वह नहीं जानते हैं कि नेता कौन है? उन्होंने बताया कि संतोष मंडी में एजेंट का काम करता था। नोटबंदी में उसे बदलने के लिए नोट कहां से मिले? उसने किसे दिए? किसने हड़प लिए? उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस ही जांच करके रहस्य से पर्दा उठा सकती है।
विज्ञापन
संतोष ने सुइसाइड नोट में लिखा था कि नोटबंदी केदौरान कई कारोबारियों ने उन्हें नोट बदलवाने के लिए 65 लाख रुपये दिए। ये 1000-500 के नोट में थे। उन्होंने अपने परिचितों और एक भाजपा नेता को पैसा दे दिया। उन्होंने वापस नहीं किया। भाजपा नेता का नाम नहीं दिया गया है।