फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death

फंदे से लटक कर किसान ने जान दी

Sun, 03 Apr 2022 08:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
death
फंदे से लटक कर किसान ने जान दी
विज्ञापन

पिता के अनुसार, दो साल पूर्व बेटे की मौत के बाद से परेशान रहता था
वृद्ध पिता के साथ रह रहा था, एक बेटा रेवाड़ी में करता है नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। पहले पत्नी और दो साल पूर्व पुत्र की मौत से परेशान किसान ने रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी। घर पर वह वृद्ध पिता के साथ अकेला रहता था।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव जारखी निवासी राजेश कुमार उपाध्याय उर्फ राजू (57)रविवार सुबह सोकर उठा और 75 वर्षीय पिता गौरी शंकर उपाध्याय को दैनिक क्रिया से निवृत्त कराकर ऊपर की मंजिल पर चला गया। काफी वक्त बीतने के बाद भी वह नीचे नहीं आया। सात बजे पिता ने राजेश को आवाज लगाई, उत्तर न मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। ऊपर भेजा तो राजेश को घर के जाल साड़ी फंदे के सहारे लटका मिला। यह देखकर वृद्ध पिता की चीख निकल गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पिता गौरीशंकर ने बताया कि कुछ वर्षों पूर्व तक उनका भरापूरा परिवार था। उसकी पत्नी, दो बच्चे। सब सही चल रहा था। करीब 17 साल पूर्व राजेश की पत्नी का देहांत हो गया तो राजेश ने बच्चों को पढ़ाते हुए उनकी देखभाल की। बड़ा बेटा रेवाड़ी में प्राइवेट सर्विस कर रहा है। वहीं छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा था। दो वर्ष पूर्व बीमारी उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद से बेटा परेशान रहता था। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि अवसाद में घिरे किसान ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed