फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of three children crowd gathered to pay tribute in agra

तीन बच्चों की मौत: हाथों में फूल, थम नहीं रहे माताओं के आंसू, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Mon, 15 May 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 12:51 PM IST
सार

Agra Road Accident News: आगरा में तेज रफ्तार कार ने छह स्कूली बच्चों को रौंद दिया था।  इस हादसे में तीन बच्चे की मौत हो गई थी। रविवार को उठावनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Death of three children crowd gathered to pay tribute in agra
श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी के गांव बास महापत में 6 स्कूली बच्चों को कार ने रौंद दिया था। इनमें दो सगे भाई-बहन सहित 3 की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए। हादसे के बाद से दो परिवारों में कोहराम मचा है। रविवार को उठावनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने मासूमों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक लोगों के हाथों में फूल थे वहीं दीप्ति-अरविंद की मां ममता और प्रज्ञा की मां प्रीति का हाल बेहाल है। दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद मार्ग पर 11 मई को हादसा हुआ था। बास महापत के मोड़ पर गांव कछपुरा पर मौसेरे भाइयों रूपेश और परमहंस के 6 बच्चों को रौंद दिया था। हादसे में रूपेश की 14 साल की बेटी दीप्ति, 8 साल के बेटे अरविंद उर्फ आर्यन की मौत हो गई थी। वहीं 13 साल की बेटी गुंजन, 11 साल का बेटा नमन घायल हुए थे। वहीं परमहंस की नौ साल की बेटी प्रज्ञा की मौत हुई थी। पांच साल की लावण्या घायल हुई थी। गुंजन दिल्ली एम्स में भर्ती है। नमन और लावण्या की हालत में सुधार है। रविवार को गांव में दोनों परिवार के घर पर उठावनी हुई। इसमें लोग पहुंचे। इनके अलावा सांसद राजकुमार चाहर और राम सकल गुर्जर भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसीपी ने पहुंचकर ली जानकारी

परिवार के चंदन तोमर ने बताया कि एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के बारे में बताया। इस पर परिवार के लोगों ने उनसे यही कहा कि कार हादसे के जिम्मेदार सभी आरोपी पकड़े जाएं। कार से तीन लोग भाग गए थे। एक ऑटो में बैठकर गए थे। हर कोई यही कह रहा था कि नशे में कार दौड़ाते चालक ने मासूमों की जान ले ली। इस पर एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। चौकी पर भी बुलाया। पुलिस ने कुछ युवकों को भी उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed