फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of only brother of two sisters before Rakshabandhan 2024

Agra: रक्षाबंधन से एक दिन पहले दो बहनों के सामने भाई को यूं खींच ले गई मौत, तड़पती रह गईं...कुछ न कर सकीं

Sun, 18 Aug 2024 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 12:11 PM IST
सार

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जहां खुशी का माहौल था, वहीं एक पल में मातम छा गया। बटेश्वर में अपने भाई के साथ आईं दो बहनों की आंखों के सामने भाई की मौत हो गई। ये खबर मिलने के बाद दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

विज्ञापन
Death of only brother of two sisters before Rakshabandhan 2024
मृतक का फाइल फोटो और रोती बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बटेश्वर में दो बहने अपने भाई के साथ दर्शन करने के लिए आईं थीं। बताया गया है कि घाट पर दर्शन के बाद भाई का पैर फिसल गया और वो यमुना में डूब गया। उसे गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की खबर सुनते ही दोनों बहनें रोते-रोते बेसुध हो गईं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाने के मोहम्मदाबाद गांव का रहने वाला अमन पुत्र धर्मेन्द्र सिंह अपनी बहनों राखी और नीतू के साथ बटेश्वर आया था। रविवार सुबह 9.30 बजे शिव मंदिर के घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रहा था। उसी समय पैर फिसला और वो यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गया। चीख पुकार पर बचाने को यमुना नदी में गोताखोर कूद गए। उसे बेहोशी की हालत में बाह सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत पर दोनों बहनें रो-रोकर बेहाल हैं। 
विज्ञापन


डूबने से हुई थी दो सगे भाइयों की मौत
शनिवार की दोपहर शिकोहाबाद के नौशेरा गांव के सगे भाई आर्यन एवं वंश पुत्रगण नरेश कुशवाह यमुना में डूबने से मौत हुई थी। दोनों अपने चाचा राजेश के साथ बटेश्वर स्थित पचमुखी महादेव घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed