Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of married woman her family alleges murder

यूपी: चोटों के निशान और सीढ़ियों पर बालों का गुच्छा, इस हाल में मिली विवाहिता की लाश; हत्या का आरोप

Mon, 16 Nov 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Nov 2026 11:32 PM IST
सार

गोविंदा ने बताया कि बहन के दो बेटे हैं। पति अमित का क्षेत्र की दूसरी महिला से संबंध है। इस कारण आए दिन झगड़ा होता था। सास निहाल देवी, ससुर सत्यप्रकाश और देवर आकाश पति का समर्थन करते और उनकी बहन की पिटाई करते थे।

विज्ञापन
Death of married woman her family alleges murder
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला धनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजन पर पीटने के बाद फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के पति का दूसरी महिला से संबंध होने और उसी की वजह से विवाद की शिकायत की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


सैंया के लादूखेड़ा निवासी आरती (32) का विवाह 12 वर्ष पहले नगला धनी निवासी अमित के साथ हुआ था। अमित जूता कारीगर है। आरती के भाई गोविंदा ने बताया कि रविवार शाम उन्हें बहन के पड़ोसियों ने फोन कर मौत की सूचना दी। बताया गया कि तीन बजे के करीब पति और ससुरालीजन ने पिटाई की थी। मौके पर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर रखा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। सीढि़यों पर बालों का गुच्छा पड़ा था।
विज्ञापन


शव को नहला कर साफ किया गया था। पति अमित ने दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है जबकि हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। इससे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गोविंदा ने बताया कि बहन के दो बेटे हैं। पति अमित का क्षेत्र की दूसरी महिला से संबंध है। इस कारण आए दिन झगड़ा होता था। सास निहाल देवी, ससुर सत्यप्रकाश और देवर आकाश पति का समर्थन करते और उनकी बहन की पिटाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed