फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of another child due to treatment negligence in district hospital

जिला अस्पताल में 24 घंटे के अंदर एक और बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 20 Aug 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Death of another child due to treatment negligence in district hospital
बेटे के शव को देखकर रोता पिता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में 24 घंटे में एक और बालक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का यह आरोप था कि बुलाने पर डॉक्टर नहीं आए थे। 
विज्ञापन


वहीं कंपाउंडर को बुलाते रहे लेकिन वो मोबाइल में व्यस्त रहा। इसके कारण बेटे की मौत हुई। परिजनों के हंगामे करने की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ सीएमएस पहुंचे। सीएमएस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

  
थाना रामगढ़ सैलई पंचशील स्कूल के पास निवासी अनिल के सात वर्षीय अमित की रविवार शाम को तबीयत खराब हो गई थी। उल्टी-दस्त होने के कारण सरकारी ट्रामा सेंटर में लाए यहां से आरसीएच वार्ड में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा

सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अमित की मौत हो गई। उसकी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि उनके बेटे का उपचार चिकित्सक ने सही ढंग से नहीं किया। 

रात में चिकित्सक देखने नहीं आए थे। कंपाउंडर को उपचार करने के लिए कई बार बुलाने गए लेकिन उसने अनसुनी कर दी। सूचना पाकर सीएमएस डॉ. आरके पांडेय, डा. आलोक कुमार, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आरए शर्मा मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने बालक की नब्ज देखने के साथ परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी। स्टाफ को भी बुलाकर फटकार लगाई। इसके बाद परिजन बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय सीधे घर ले गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा कि जिला अस्पताल के आरसीएच वार्ड में बालक की मौत होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली। यदि कोई शिकायत आएगी तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।  

सीएमएस डॉ आरके पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल के आरसीएच वार्ड में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों को नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार से शिकायत थी। डॉ. आलोक को जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed