{"_id":"623b840c3a859d6db97098d7","slug":"death-of-a-young-man-injured-in-a-quarrel-uproar-agra-news-agr528006545","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घायल युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घायल युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। होली पर झगड़े में घायल युवक की बुधवार को मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बोदला चौराहे पर शव ले आए। इसके बाद जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह पहुंचीं। उन्होंने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
सीओ लोहामंडी ने बताया कि होली पर जगदीशपुरा क्षेत्र के नरेंद्र नगर में झगड़ा हुआ था। भूदेव घायल हुए थे। इसकी जानकारी थाने पर दी गई। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया। इस मामले में भूदेव की पत्नी राधा ने शिकायत की। इसमें कहा कि पड़ोसी रमेश, उसके बेटे जीतू और बेटी गीता ने हमला किया था। पति के सिर में ईंट से प्रहार किया। बचाने पर उन्हें भी पीटा गया। पुलिस ने रमेश का शांति भंग में चालान कर दिया।
भूदेव की हालत गंभीर थी। उनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बुधवार को भूदेव की मौत हो गई। परिजन बोदला चौराहे पर शव ले आए। इसके बाद हंगामा करने लगे। सीओ ने परिजनों को समझाया। इसके बाद वो शांत हो गए। मामले में जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज था। अब गैर इरादतन हत्या की धारा की वृद्धि की गई है।