फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a young man catches a pigeon in the well kheragarh

कुएं में कबूतर पकड़ने उतरा था युवक, लेकिन, हुआ कुछ ऐसा कि परिवार में मचा कोहराम

Fri, 10 May 2019 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man catches a pigeon in the well kheragarh
डेमो - फोटो : डेमो
खेरागढ़ क्षेत्र के गांव फजीयतपुरा के समीप कुएं में कबूतर पकड़ने उतरे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। कुएं में जहरीला गैस बनने के कारण हादसा हुआ। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं शव निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


गांव फजीयतपुरा में गुरुवार की दोपहर विजय सिंह (24) पुत्र हरी सिंह गांव के समीप सूखे कुंएं में कबूतर पकड़ने के लिए उतरा था। जैसे ही विजय कुएं की निचली सतह पर पहुंचा तो जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा। इस दौरान वह बाहर निकलने की कोशिश की। पर, दम घुटने से उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


इधर, काफी देर तक युवक कुएं से बाहर नहीं निकला, तो ग्रामीणों ने ऊपर से देखा, तो वह कुएं में पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 
सूचना पर आई पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। कुएं में जहरीली गैस पैदा होने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं युवक की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed