फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dealer was not giving ration after getting thumb impression, shop suspended

Agra News: अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दे रहा था डीलर, दुकान निलंबित

Wed, 13 Mar 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Dealer was not giving ration after getting thumb impression, shop suspended
कासगंज। जिलाधिकारी ने कार्डधारकों के अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने के आरोप में अमांपुर के ग्राम यादगारपुर स्थित राशन की दुकान को निलंबित कर दिया। जांच में डीलर प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी है।ग्राम यादगारपुर के राशन डीलर नरेंद्र कुमार कई माह से कार्डधारकों से अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दे रहा था। ग्रामीण शैलेंद्र, शकुंतला, मायादेवी, खूबवती ने आरजीएस पोर्टल पर डीलर की शिकायत की। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक रामशरण ने मामले की जांच की। इस दौरान 30 ग्रामीणों ने अपने बयान दर्ज कराए। डीलर ने पूर्ति निरीक्षक के पास बयान दर्ज कराने नहीं आया। दुकान का ताला तोड कर जांच की गई। स्टॉक बोर्ड, साइन बोर्ड, रेट बोर्ड अंकित नहीं मिला। खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया। इसके बाद डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसडीएम सहावर की जांच आख्या के बाद डीएम ने दुकान को निलंबित कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जांच में डीलर के प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दुकान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed