{"_id":"66803e43fccb31db470c8c33","slug":"dealer-does-not-give-ration-after-getting-thumb-impression-protest-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-119845-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता डीलर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता डीलर, प्रदर्शन
Sat, 29 Jun 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला रामा के गांव नगला कोडर में राशन डीलर अंगूठा लगवाने के बाद भी लोगों को राशन नहीं देता है। शिकायत करने पर अभद्रता करता है। कार्डधारकों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर जांच कराने के बाद कार्रवाई कराने की मांग की है।
गांव नगला कोडर के कार्डधारक शनिवार को तहसील पहुंचे। एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि राशन डीलर द्वारा ई-पॉश मशीन पर ईंट-पत्थर रखकर वजन पूरा कर लिया जाता है। राशन डीलर की मनमानी से कार्डधारक परेशान है। जिन लोगों को राशन दिया जाता है उनको भी पूरा राशन नहीं मिलता है। ज्ञापन में जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है। श्यामवीर सिंह, रानू यादव, मनोज कुमार, संजय कुमार, शिवप्रताप, विनोद कुमार, सुनील, सतीश, प्रबल मौजूद रहे।