फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly fever: Fever swallowed Six lives

जानलेवा बुखार से छह और मौतें, आंकड़ा पहुंचा 25

Sat, 11 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deadly fever: Fever swallowed Six lives
कासगंज के पटियाली में आयोजित शिविर में इलाज को पहुंचे मरीज - फोटो : KASGANJ
कासगज/ गंजडुंडवारा। जिले में बुुखार का प्रकोप जानलेवा बनता जा रहा है। पटियाली, गंजडुंडवारा इलाके में छह लोगों की बुखार से मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है। परिजन डेंगू से मौत की बात कह रहे है, जिला प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा है। दिल्ली, आगरा, बरेली के अस्पतालों में भी बुखार पीड़ितों को राहत नहीं मिल पा रही है। तीन बुखार पीड़ितों ने इन नगरों के अस्पतालों में दम तोड़ा। मौतों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। डीएम सीपी सिंह ने सीएमओ को प्रभावित इलाकों में जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने स्वयं भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन

केस वन
गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहोटा निवासी प्रेम सिंह (40) पुत्र केशव सिंह को शुक्रवार की शाम खेत में ट्रैक्टर चलाते समय तेज बुखार आया। वह काम बंद कर घर लौट आए। परिजन उनको निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

केस दो
गांव गणेशपुर निवासी रुबीना (25) पुत्री निशार को शुक्रवार की शाम तेज बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने डेंगू के लक्षण बताए और रेफर कर दिया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन-
गंजडुंडवारा कस्बा के मोहल्ला बनखंडी निवासी सुमन (50) पत्नी चरण सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजनों के निजी चिकित्सक को दिखाया। खून की जांच में डेंगू आने के बाद उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
केेेेस चार-
पटियाली के दरियावगंज इलाके के नवादा निवासी अनुज 15 पुत्र अनिल कुमार की शुक्रवार की रात दिल्ली में मौत हो गई। अनुज को बुखार आने पर परिजन पहले फर्रुखाबाद ले गए, स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कानपुर ले गए। कानपुर से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पटियाली के नगला मंशू निवासी राहुल की भी मौत डेंगू से होने की पूष्टि हुई है।
केस पांच-
पटियाली के नगला मंसूक निवासी युवक राहुल पुत्र राजेंद्र की बुखार से मौत हो गई। राहुल को गंभीर अवस्था में आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगातार इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान स्थिति गंभीर होने पर दिल्ली ले जाया गया जहां शुक्रवार रात मौत हो गई।
केस छह-
पटियाली के ग्राम ककराला निवासी ऊषा देवी (55) पत्नी अजय कुमार जौहरी को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया। राहत न मिलने पर फर्रुखाबाद ले गए जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में चीत्कार मचा है। वे मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं।

गंजडुंडवारा और पटियाली क्षेत्र में बुखार से मौतों की जानकारी मिली है। मौत किस बुखार से हुई है इसकी जांच की जा रही है। विभाग की टीमें मृतकों के घरों पर भेजी गई हैं। जिससे अन्य परिजनों एवं आसपास के लोगों की जांच की जा सके। वे स्वयं भी क्षेत्र के भ्रमण पर आए हैं। - डॉ. अनिल कुमार सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed