फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on outgoing district president of SP

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Sun, 07 Aug 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on outgoing district president of SP
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर रविवार रात एक जानलेवा हमला हुआ। शहर के भदावर हाउस के पास उनकी कार में ट्रक चालक ने पहले पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हमले में वे बाल-बाल बच गए। वहीं आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार को रात आठ बजे के करीब सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार में पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे। इसी बीच फिर एक बार ट्रक चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई। चालक ने ट्रक को रोकने की बजाए ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन

जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे ट्रक रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़ कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वे हमले में बच गए। वे जल्द ही थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed