फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead fly found in bread cutlet, commotion on Vande Bharat Express

Agra News: आईएसबीटी स्टेशन तक नहीं हो सका मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल

Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dead fly found in bread cutlet, commotion on Vande Bharat Express
एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन में खड़ी मेट्रो ट्रेन।
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शुक्रवार को मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल शुरू किया, लेकिन पूरा नहीं हो सका। तकनीकी खामी के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक ही ट्रेन चली। एक-दो दिन में आईएसबीटी स्टेशन तक ट्रायल होगा।
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर में ताजपूर्वी से सिकंदरा तक कॉरिडोर बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। पहले चरण में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके लिए पहली बार हाईस्पीड ट्रायल किया गया है। इसकी गति अधिकतम 40 किमी. प्रति घंटे थी।
विज्ञापन

मन:कामेश्वर स्टेशन से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो आई। इसके बाद सिग्नल की दिक्कत और ट्रैक की फिटनेस के कारण मेट्रो ट्रेन को आईएसबीटी तक नहीं लाया गया। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रैक की फिटनेस जांच के बाद आईएसबीटी तक मेट्रो का ट्रायल होगा। तीन चरणों में ट्रायल करते हुए अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटे की गति से मेट्रो चलाई जाएगी। अगले महीने से मेट्रो मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed