फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body was thrown in the forest after killing the former head

पूर्व प्रधान की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Fri, 19 Mar 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown in the forest after killing the former head
कासगंज के म्यांसुर गांव के मृतक पूर्व प्रधान बाबूराम का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम म्यांसुर क्षेत्र के पूर्व प्रधान बाबूराम की गला दबाकर हत्या करने के बाद उनका शव कासगंज क्षेत्र के बांकनेर के जंगल में फेंक दिया गया। पूर्व प्रधान की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

म्यांसुर के पूर्व प्रधान बाबूराम साहू 15 मार्च को ढोलना क्षेत्र के बिलराम में आईटीआई में नौकरी करने वाले अपने पुत्र अशोक व राजकुमार से मिलने गए थे। उनसे मिलने के बाद देर शाम वह गांव के लिए निकले लेकिन गांव नहीं पहुंच सके। रास्ते से लापता हो गए। कासगंज पुलिस ने उनके शव को बृहस्पतिवार देर सांय बांकनेर क्षेत्र से बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन उनके शव की शिनाख्त न हो पाने से परिजनों को सूचना नहीं दी जा सकी। शुक्रवार को उनके शव की म्यांसुर के पूर्व प्रधान के रूप में शिनाख्त हुई। शव की शिनाख्त होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से हुई शव की शिनाख्त
कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान के शव को शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इस मामले में पत्नी मुन्नी देवी ने सहावर थाने में एक दिन पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed