फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body pop up from grave

पानी भरने से कब्रों से बाहर आ रहे शव

Wed, 10 Feb 2021 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body pop up from grave
आगरा। नगर निगम के 20वें सदन में ख्वासपुरा की पार्षद जरीना ने सुलहकुल कब्रिस्तान का अजब मामला उठाया। यहां दो बड़े कुओं का पानी ओवरफ्लो होने और इसके कब्रिस्तान में भरने से दफन हुए शव बाहर निकलने की शिकायत की। उन्होंने डीजल पंपसेट हटाकर बिजली चालित पावरफुल पमोटर से पानी निकालने का प्रस्ताव दिया, जिस पर मेयर ने बताया कि 10 दिन पहले ही नगर आयुक्त के साथ स्थायी समाधान के लिए बजट बनाने को कहा है।
विज्ञापन

जब मराठी में बोलीं जरीना बेगम
वार्ड 60 ख्वासपुरा की पार्षद जरीना बेगम कार्यकारिणी में चयनित होने के बाद सदन में मुखर दिखीं। बसपा पार्षद जरीना ने मराठी में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे की कार्यशैली की प्रशंसा की, जिसे सदन के पार्षद समझ नहीं सके। मेयर ने चुटकी लेते हुए कहा कि नगर आयुक्त भी मराठी हैं, इसलिए पार्षद मराठी में बोल रही हैं। जरीना ने इसके बाद अंग्रेजी और हिंदी में भी नगर आयुक्त की तारीफ की।
विज्ञापन

अंडमान निकोबार का टूर सर्वसम्मति से पास
सदन में पार्षद प्रकाश केसवानी और राकेश जैन ने पार्षदों के स्टडी टूर का पूरक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण बीते साल स्टडी टूर नहीं जा पाए, पर अब प्रकोप कम हुआ है। इसलिए इस बार अंडमान निकोबार द्वीप के लिए स्टडी टूर स्वीकृत किया जाए। इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से सभी पार्षदों ने पारित कर दिया। एक भी पार्षद इसके विरोध में खड़ा नहीं हुआ, जबकि नए सदन भवन के निर्माण समेत निर्माण के कई प्रस्तावों पर पार्षदों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शौचालय में कुंडी नहीं
पार्षद सविता अग्रवाल ने शौचालयों की सफाई के मुद्दे पर कहा कि महिला शौचालयों में कुंडी ही नहीं हैं। पिंक टॉयलेट साफ नहीं होते। बसपा पार्षद बृजमोहन ने वार्ड 16 में 12 सीटर महिला और 10 सीटर पुरुष शौचालय बनाने का प्रस्ताव सदन में रखा। मेयर ने अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को निर्देश दिए कि वह सभी शौचालयों की सफाई व्यवस्था तय करें। खासकर महिला शौचालयों में व्यवस्थाएं पूरी की जाएं।
नगर निगम में बनेगा नया सदन
बसपा पार्षदों के भारी विरोध के बीच सदन में नए सदन भवन का निर्माण प्रस्ताव पास हुआ। नगर निगम परिसर में खाली जमीन पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें 200 पार्षदों, 75 अधिकारियों के बैठने की जगह के अलावा दर्शक दीर्घा भी होगी। भविष्य में सीमा विस्तार, परिसीमन को देखते हुए नया सदन कक्ष बनाने को मंजूरी दी गई। बसपा के मनोज सोनी, बंटी माहौर, जरीना बेगम ने इसके विरोध में कहा कि जिन वार्डों में विकास नहीं हुआ, यह पैसा वहां लगाएं।

नाम बदलने से नहीं, निर्माण से होगा विकास
बसपा पार्षद बृजमोहन और अजय कुमार ने सड़कों और चौराहों के नाम बदलने, प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्तावों पर कहा कि लोग फोन करके पूछ रहे हैं कि कार्यकारिणी नाम बदलने के प्रस्ताव पास कर रही है, जबकि उनके विकास कार्य पर चर्चा नहीं हो रही। पार्षदों ने कहा कि निर्माण कार्य कराने से विकास होगा, ना कि नाम बदलने से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed