{"_id":"6238a7136ed09748b035f3bc","slug":"dead-body-of-youth-found-on-the-side-of-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mon, 21 Mar 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:56 PM IST
सार
मामले को लेकर थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि युवक कुछ काम नहीं करता था। मृतक अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता था। मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की बात कही गई है। लेकिन परिजनों ने किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुनियापाड़ा में रेलवे लाइन किनारे युवक का मिला शव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहामंडी के पुनियापाड़ा में रविवार रात को रेलवे लाइन के किनारे यश उर्फ जिमी घोष (37) का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आकर मौत का है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि यश पूर्व में दुबई में एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। मगर, कई वर्ष पहले वापस आ गया था। अब गोकुलपुरा में अपनी मां संतोषी देवी के साथ रह रहा था। बहन शिप्रा ने पुलिस को बताया कि यश रविवार की शाम तकरीबन सात बजे घर से निकला था। उसने ब्रेड लेकर आने की कहा था। मगर, काफी देर तक लौटकर नहीं आया। मां ने परिचितों की मदद से उसे खोजना शुरू किया। उधर, पुनिया पाड़ा में रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने की जानकारी पर परिजन पहुंचे। मां ने मृतक की शिनाख्त बेटे यश के रूप में की।
परिजनों ने यश की मौत के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की। उनका कहना है कि संतोषी देवी का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले मां-बेटे को धमकी भी दी गई थी। वहीं लोहामंडी थाने की पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। परिजनों ने अभी तक मामले की शिकायत नहीं की है।

ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत
सिकंदरा क्षेत्र में 19 मार्च की रात को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला और युवक की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त 29 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। वह मंटोला के सदर भट्ठी की रहने वाली थीं। सिकंदरा में उनका मायका है। वह मायके आई थीं। वहीं युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय टिंकू के रूप में हुई। वह जाटव बस्ती, सिकंदरा का रहने वाला था। वहीं ट्रेन की चपेट में आकर सिकंदरा क्षेत्र निवासी धीरज घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि तीनों के घर रेलवे लाइन के पास हैं। शनिवार रात को तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे।