फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found hanging on mango tree

Agra News: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on mango tree
कुरावली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर में साले की शादी में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार की सुबह शव आम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव सैंथरी निवासी शैलेंद्र कुमार (38) अपने साले विजय सिंह की शादी में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के गांंव शरीफपुर आया था। घर में सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। बरात जानी थी, सुबह जब कुछ लोग खेत की ओर गए तो देखा कि शैलेंद्र का शव आम के पेड़ पर दुपट्टा के फंदा से लटका हुआ था। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खुदकुशी या वजह कुछ और
शैलेंद्र ने ससुराल में आकर खुदकुशी की है। या वजह कुछ और है। अभी तक इसको लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं हैं। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कह रही है। उधर शैलेंद्र की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चर्चा है कि साले की शादी वाले दिन ही शैलेंद्र ने खुदकुशी क्यों किया, अगर खुदकुशी नहीं की तो उसके साथ आखिर क्या हुआ, जांच का विषय है। पुलिस, परिजन व ग्रामीण युवक की मौत की सच्चाई जानना चाहते हैं। उधर मौत को लेकर तरह - तरह की बातें कहीं जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed