फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man taken out of grave after three months, post mortem will be done

Agra News: तीन माह बाद कब्र से निकाला युवक का शव, होगा पोस्टमार्टम

Mon, 02 Sep 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man taken out of grave after three months, post mortem will be done
कासगंज। जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के इस्माइलपुर रोड निवासी युवक का शव तीन माह बाद पुलिस ने कब्र से बाहर निकाला। परिजन ने उसके जीजा पर युवक हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला नवाब इस्माइलपुर रोड़ निवासी मुन्ना शाह का आरोप है कि 18 मई की रात्रि करीब 11 बजे उसका दामाद अफजल निवासी मोहल्ला आजाद नगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ उसके घर आया। वह अपने दोस्त साहिल को बस स्टैंड से लेने के लिए अपने साले आदिल को बाइक से बस स्टैंड ले गया। देर रात्रि तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। 19 मई की सुबह 4 बजे अफजल व उसका दोस्त आदिल को घायल अवस्था में उसके घर लेकर पहुंचा। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने उसका शव कब्रिस्तान में दफना दिया। बाद में जब दामाद व उसके दोस्त से उसकी मौत का कारण पूछा तो दोनों मौके से भाग गए। मामले में परिजन ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने टालमटोल कर दिया। मामले में परिजन ने एक माह पूर्व जिलाधिकारी से मौत का कारण जानने के लिए शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए मांग की। डीएम के आदेश पर सोमवार की दोपहर कब्रिस्तान से तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed