{"_id":"65a602de8de62ff1c105bb73","slug":"dead-body-of-young-man-missing-from-home-found-bullet-in-head-tamancha-found-lying-nearby-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: घर से लापता युवक का मिला शव, सिर में लगी गोली; पास ही पड़ा मिला तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: घर से लापता युवक का मिला शव, सिर में लगी गोली; पास ही पड़ा मिला तमंचा
Tue, 16 Jan 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 09:45 AM IST
सार
ग्रामीणों ने युवक के शव को पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके सिर में गोली लगी हुई थी और पास में ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Mainpuri News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव जरावन मार्ग के पास पड़ा मिला। युवक के सिर में गोली लगी थी। वहीं पास में तमंचा पड़ा था। परिजन ने बताया सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। पुलिस हत्या व खुदकुशी को लेकर जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कोंदला निवासी शीबू यादव (22) सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से निकल गया था। शाम करीब 6 बजे पिता ने फोन किया तो कहा कि थोड़ी देर में घर आ रहा है। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह शीबू का शव घर से करीब चार किलो मीटर दूर जरावन मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसकी बाइक पास खड़ी थी। वहीं तमंचा भी पड़ा हुआ था।
उसके सिर में गोली लगी थी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या की गई है या खुदकुशी की है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।