फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man found near Shamsabad railway station in Agra family alleges murder

युवक की हत्याः पड़ी मिलीं शराब की खाली बोतलें, गर्दन पर चोट के निशान, पत्नी बोली- कुछ लोग घर से लिवा गए थे

Tue, 07 Mar 2023 01:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:07 PM IST
सार

आगरा में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन व ग्रामीणों ने हत्या की बात कहकर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।  

 

विज्ञापन
Dead body of young man found near Shamsabad railway station in Agra family alleges murder
सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रही महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के सुडरई रोड का है। यहां मंगलवार को शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास बीघा गांव निवासी रामजीलाल के बेटे सनी (35) का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। साथ ही इसकी खबर परिजन को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव रखकर फतेदाबाद रोड जाम कर दिया

सूचना पर परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। शव को रखकर फतेदाबाद रोड जाम कर दिया। हंगामे की जानकारी पर एसीपी सौरभ कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन से बात करके उनकी बात सुनी और उन्हें समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dead body of young man found near Shamsabad railway station in Agra family alleges murder
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसीपी से बातचीत में सनी की पत्नी ने बताया कि बीती कुछ लोग घर आए थे। वह सनी को अपने साथ ले गए थे। उन्होंने ही हत्या करके शव फेंक दिया है। इस पर एसीपी ने उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। इस पर परिजन मानें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Dead body of young man found near Shamsabad railway station in Agra family alleges murder
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
एसीपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। आसपास शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलीं हैं। मृतक के गले में चोट के निशान हैं। परिजन की तहरीर के आधार पर अमन, अंशु, रोहित निवासी बास अखैदास थाना शमशाबाद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत की असली वजह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed