फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of woman found in the courtyard of the house in-laws ran away

Agra News: घर के आंगन में मिली महिला की लाश, ससुराल वाले भाग निकले...जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 02:48 PM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की लाश घर के आंगन में पड़ी हुई थी। ससुराल वाले फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 

विज्ञापन
Dead body of woman found in the courtyard of the house in-laws ran away
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव ऊंटगिर में विवाहिता की संदिग्ध  परिस्थितियों में मौत हो हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि गांव वालों की सूचना पर वो बहन के घर पहुंचा था। बहन की लाश घर के आंगन में पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन





मृतका के भाई विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन संगीता 32 वर्ष की शादी गांव ऊंटगिर के जितेंद्र पुत्र होरीलाल के साथ 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके नैतिक और छोटू नाम के दो बच्चे हैं।आरोप है कि ससुराल वाले बहन के साथ आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। सोमवार सुबह 7 बजे उनको सूचना मिली की बहन की मौत हो गई है। यहां पहुंचा तो घर में बहन की लाश पड़ी हुई थी। ससुराल के सभी लोग फरार थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed