{"_id":"68411c71b4291584790bfd42","slug":"dead-body-of-shoe-factory-employee-found-in-drain-chaos-among-family-members-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नाले में मिला जूता फैक्टरी के कर्मचारी का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाले में मिला जूता फैक्टरी के कर्मचारी का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 05 Jun 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:56 AM IST
सार
जूता फैक्टरी के कर्मचारी का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित नाले में बुधवार को जूता फैक्टरी के कर्मचारी का शव मिला। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
प्रकाश नगर, शाहगंज निवासी रोहित उर्फ रीगल सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। मामा महेंद्र ने बताया कि भांजा मंगलवार को काम पर गया था। देर रात तक नहीं लौटा। रात करीब 9 बजे मां सविता ने उसे फोन किया तो फोन एक ठेल वाले ने उठाया। उसने बताया कि शास्त्रीपुरम में नाले के पास फोन रखा है। पास ही दोपहिया वाहन खड़ा है। मगर, कोई नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर वह लोग पहुंच गए। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाले के पास मोबाइल और स्कूटर के पास चप्पल मिल गईं। मगर, कोई नहीं मिला। बुधवार सुबह एक बार फिर तलाश कराई तो रोहित का शव मिला। रोहित की शादी 8 साल पहले सविता से हुई थी। दो बच्चे 6 साल की बेटी कुक्कू और 4 वर्षीय बेटा अयान है। तीन बहनों की शादी नहीं हुई है।