फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of missing youth found

Agra News: लापता युवक का मिला शव

Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found
सोरोंजी। चक़ूपुर गांव से लापता युवक का शव चार दिन बाद सुजावली गांव की बगिया में लावारिस हाल में मिला। युवक चार दिन पहले घर से संदिग्ध हाल में लापता हुआ था। बताया गया कि बॉबी यादव 18 वर्ष पुत्र रामपाल यादव 15 जून से घर से बिना बताए गायब था। परिजन युवक की तलाश का रहे थे। रविवार दोपहर 12 बजे परिजनों को सुजावली के निकट मन्दिर के पास छोटी बगिया में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिवार के लोगों ने पैरों में पहने चप्पल व कपड़ों से उसकी पहचान की। युवक का चेहरा खराब हो चुका था। परिजनों का कहना है कि युवक कर चेहरे पर तेजाब डालने से उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि मामला युवक की आत्महत्या है परिवार से नाराज होकर युवक ने घर से बाहर जाकर आत्म हत्या कर ली। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गईं है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed