फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found lying on the cot, husband absconding

Agra News: चारपाई पर पड़ा मिला विवाहिता का शव, पति फरार

Mon, 14 Oct 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found lying on the cot, husband absconding
सिढ़पुरा। कस्बे में एक विवाहिता की रात के समय संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस बीच महिला का पति फरार बताया जा रहा है। शारदा (34) पत्नी सोनू गुप्ता निवासी धुमरी जनपद एटा कस्बे के एक कॉम्पलेक्स में रहती थी। रविवार को रात के समय उसकी मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। शारदा के पुत्र लव ने मामले की जानकारी अपने मामा को फोन से दी। बाद में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बताया गया कि घटना के बाद उसका पति सोनू फरार हो गया। जिस चारपाई पर विवाहिता का शव पड़ा था वहीं, पास में ही एक नया तकिया भी पड़ा हुआ था।महिला के भाई व अन्य लोगों का कहना था कि उसकी हत्या करने के बाद उसका पति सोनू फरार हो गया है। यह भी जानकारी में आया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से कलह चल रही थी। पति सोनू जमीन बेचना चाहता था। जिसके कारण विवाद होता था। जैथरा पुलिस को भी महिला ने शिकायत की और अलीगंज के रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर सिढ़पुरा थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed