फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found hanging

Agra News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
अमांपुर। क्षेत्र के टिकुरिया गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पति के साथ ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृत विवाहिता मीरा देवी (25) टिकुरिया गांव की निवासी थी। मीरा देवी की शादी 9 मार्च को अमांपुर थाना क्षेत्र के टिकुरियां गांव निवासी विवेक पुत्र हरपाल से हुई थी। उसका मायका एटा जिले के कासिमपुर गांव में था। मृत मीरा के भाई तोफान सिंह पुत्र प्रेमपाल ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बहनोई सहित परिवार के पांच लोगों को नामजद किया। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी दहेज के रुप में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति विवेक, ससुर हरपाल, राजेश पुत्र सौदान निवासीगण टिकुरिया थाना अमांपुर, पप्पू व राजवती निवासी घिनौना उसकी बहन को आए दिन परेशान करते थे। उसके पिता ने पंचायत बुलाकर रिश्ता जोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अड़े रहे। इसबीच मंगलवार की सुबह मीरा की मौत की सूचना मिली। सूचना पर बहन की ससुराल पहुंचे तो देखा बहन का शव फंदे पर लटका था। ससुरालीजन घर छोड़कर फरार थे। अमांपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मीरा की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed