फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found hanging

Agra News: विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

Thu, 12 Jan 2023 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
कासगंज। ढोलना के ग्राम नगला भूड़ में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अमांपुर के ग्राम वुरथरा महेंद्र पाल ने अपनी पुत्री राजकुमारी की शादी 25 अप्रैल 2016 को मदनलाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला भूड़ ढोलना के साथ हुई थी। मदनलाल अपने ससुर महेंद्र पाल के साथ कुरुक्षेत्र हरियाणा में था। राजकुमारी का शव बृहस्पतिवार को सुबह के समय फांसी के फंदे पर लटका मिला। जब इस बात की जानकारी उसके भाई पुष्पेंद्र को हुई तो वह नगला भूड़ पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। भाई ने ससुर सुरेश चंद्र, देवर बब्लू, सीमा पत्नी राकेश पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed