{"_id":"62853b4d2a34f43ac7441284","slug":"dead-body-of-hathras-youth-found-dumped-in-saiyan-agra-news-agr5339672199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के युवक का शव सैंया में फेंका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के युवक का शव सैंया में फेंका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेडू गांव निवासी अंकित (32) का शव बुधवार की शाम सैंया क्षेत्र के एक खेत में पड़ा मिला। वह जगदीशपुरा के सीताराम की बगीची में रह रहा था। वहीं से लापता था, जिसकी 15 मई को भाई ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को चरवाहे जानवरों को चराने गए थे। तभी उन्हें लादूखेडा़ मार्ग से करीब 400 मीटर दूर एक खेत में युवक का शव मिला। यह देखकर चरवाहे सन्न रह गए। सूचना पर गांववालों की भीड़ जुट गई।
जानकारी होते ही थाने की पुलिस के अलावा एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन के मेडू गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि युवक लापता था, उसकी गुमशुदगी 15 मई को भाई हर्ष ने जगदीशपुरा में दर्ज कराई थी। परिजनों को सूचना दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।