फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of girl found in courtyard who living at her uncle house in Agra Police investigating

UP: घर के आंगन में मिली युवती की लाश, माता-पिता की हो चुकी मौत... ताऊ के घर रहती थी; पुलिस कर रही जांच

Mon, 08 Apr 2024 02:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 02:58 PM IST
सार

ताजनगरी में युवती की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली। उसके माता-पिता की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह ताऊ के घर रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of girl found in courtyard who living at her uncle house in Agra Police investigating
युवती की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह युवती की लाश घर के आंगन पर मिली। शोरगुल आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन से बात करके जानकारी ली। युवती के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह ताऊ के घर रहती थी। संपत्ति के लालच में हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन


घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की है। यहां 17 वर्षीय युवती की लाश सुबह घर के आंगन पर मिली। बताया गया कि दस वर्ष पहले उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब वह अपने 14 वर्षीय भाई के साथ ताऊ-ताई के पास रहती थी। वह घर पर ही झाड़ू बनाने का काम करती थी। उसका छोटा भाई पास ही फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। 
विज्ञापन


युवती मूलरूप से एटा जिले के अवागढ़ के रहने वाली थी। उसके पास खुद का मकान और बारह बीघा जमीन भी है। नाम न छापने की शर्त पर पड़ोसियों ने बताया कि युवती को काफी प्रताड़ित किया जाता था। आशंका है कि संपत्ति हड़पने को लेकर उसके साथ अप्रिय घटना को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पहले युवती की हत्या की गई, और फिर पुलिस के आने से पहले शव को आंगन में रख दिया गया। थाना प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed