Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man stuck under wheel of tractor crane called to remove it

UP: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे फंसी युवक की लाश, निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन; मंजर देख कांप गए लोग

Fri, 19 Jan 2024 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटा तो उसके नीचे चालक दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे चालक बुरी तरह फंसा हुआ था।  लाश को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी।
 

विज्ञापन
Dead body of a young man stuck under wheel of tractor crane called to remove it
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव नगला केहरी के पास शुक्रवार की दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबे औंछा क्षेत्र निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं थाना पुलिस ने युवक के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव कनिकपुर निवासी शनि यादव (22) शुक्रवार को ट्रैक्टर से आलू खोदने वाली मशीन को सही कराने के लिए कस्बा घिरोर आया था। उसके साथ कुरावली के गांव कोकदा निवासी सुरेंद्र यादव भी थे। मशीन सही कराने के बाद दोपहर के समय शनि वापस गांव लौट रहा था। ट्रैक्टर जब घिरोर कुरावली मार्ग पर नगला केहरी पुलिया के पास पहुंचा। तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। 
विज्ञापन


शनि और वृद्ध सुरेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक शनि को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएचसी गोधना में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। घिरोर कुरावली मार्ग पर हुए हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्दनाक था मंजर, क्रेन की मदद से निकाला गया शव
थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा बेहद दर्दनाक था। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के नीचे दबे शनि यादव के शव को बाहर निकालने के काफी प्रयास किए। सफलता न मिलने पर क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया गया। इसके बाद शनि का शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जा सका। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रैक्टर पलटने के बाद बडे़ पहिया का पूरा हिस्सा शनि के सीने पर आ गया था। जिस कारण ही उसकी तड़प-तड़प कर जान चली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed