{"_id":"648b5527b04f521454040f26","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-588-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Thu, 15 Jun 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के ग्राम नगला चिंती में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पेड़ से लटका मिला शव रोहिताश (46) निवासी ग्राम प्रहलादपुर का मिला। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों ने उसके शव को लटके हुए देखा तो इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। उसकी शिनाख्त की गई। उसके परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन