फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body

रजबहा में मिला शव शशि कपूर का था

Tue, 28 Jan 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
dead body
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव मनिग्राम निवासी लापता युवक की मौत हो चुकी है। वो 17 जनवरी से लापता था 24 जनवरी को इटावा के रजबहा मेें उसका शव मिला। जिसका पुलिस ने 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया उसके बाद सोशल मीडियो पर फोटो डाला जिसे देखकर अब परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने ममेरे भाई पर लगा दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मनिग्राम निवासी शशि कपूर 17 जनवरी से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश में थे। सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर इटावा जिले के ऊसराहार थाना पुलिस ने एक शव का फोटो डाला। शव की शिनाख्त परिजनों ने शशि कपूर के रूप में की है। सोमवार रात में ऊसराहार थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को युवक का शव गांव चंद्रपुरा के पास सरसई बंबे में मिला था।
विज्ञापन

शिनाख्त न होने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर 27 जनवरी को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार सुबह मृतक के भाई ऋषि कपूर ने किशनी थाने पहुंचकर हत्या की तहरीर दी। घटना क्षेत्र ऊसराहार का बताते हुए किशनी से परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऊसराहार थाने भेज दिया गया। परिजनों ने ऊसराहार थाना पुलिस को हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में ममेरे भाई पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बताया कि ममेरे भाई ने युवक को मारने की जानकारी दी थी, लेकिन परिजन मजाक समझे। परिजनों को ऊसराहार थाना पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
अपने का कंधा भी नसीब नहीं हुआ
मंगलवार को मृतक के घर पर दिनभर शोक व्यक्त करने वालों का आना जाना रहा। परिजनों का कहना है कि अगर समय से शिनाख्त हो जाती तो कम से कम वह युवक के शव का अंतिम संस्कार को कर लेते। उसे तो अपनों का कंधा तक नसीब नहीं हुआ।

ऐसे हुई शव की शिनाख्त
शव मिलने के बाद ऊसराहार थाना पुलिस ने शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर डाला था। सोमवार को किशनी क्षेत्र के गांव रामनगर के कुछ लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर शव का फोटो देखा। चेहरा शशि कपूर जैसा लगने पर उक्त लोगों ने शव का फोटो युवक के परिजनों के नंबर पर भेज दिया। परिजनों ने मृतक की पहचान शशि कपूर के रूप में की।
युवक का शव पड़ोसी जिला इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में मिला है। परिजनों से वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
- ओमहरि वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed