लापता युवक का शव रेलवे लाइन के पास मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनाना जाट, सदर निवासी गिरीश अवस्थी उर्फ मोनू (28) पुत्र चंद्रकांत अवस्थी एक निजी हास्पिटल में कंपाउंडर का काम करता था। वह पिछले कुछ दिन से काम पर नहीं जा रहा था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 12 अप्रैल को बाइक से सेवला जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। शाम को उसकी तलाश की। रिश्तेदार और परिचितों के यहां पता किया, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर थाना में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
उधर, परिजनों ने बताया कि गिरीश के मोबाइल, पर्स और बाइक नहीं मिली है। उसे हत्या कर लाश छिपाने के लिए यहां फेंकी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां मीरा देवी हैं, जबकि बड़ा भाई टिंकू।
पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि गिरीश ने एक युवक को बुलाया था। उसके साथ चलने के लिए भी कहा था।
Fatehpur Sikri में जनसभा के दौरान लड़खड़ा गई Priyanka की जुबान, बाद में हंस कर सुधारी गलती, देखें वीडियो