{"_id":"65de383403aaf7dbf6062624","slug":"dead-body-found-in-mustard-field-not-identified-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-111786-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरसों के खेत में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरसों के खेत में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त
Wed, 28 Feb 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के म्यांसुर गांव स्थित सरसों के खेत में सोमवार को एक युवक का शव मिला था। पुलिस के प्रयास के बाद भी दूसरे दिन मंगलवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया के साथ पड़ोसी जिले की पुलिस की मदद भी मदद ले रही है। साथ ही शव को पुलिस ने शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखवाया है।
म्यांसुर गांव में सोमवार की सुबह सरसों के खेत में एक युवक का शव फेका मिला। जानकारी होने पर लोगों की भी मौके पर जुट गई। बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सहावर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान घटना से संबंधित साक्ष्य भी जुटाए गए। लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए पंफलेट और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। पुलिस आस-पास के जनपद के थानों से भी संपर्क कर उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसका फोटो अपलोड किया है। आस-पास के जनपदों की पुलिस से संपर्क कर मदद ली जा रही है।