फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body found in Dayalbagh not identified in agra up crime news

दयालबाग में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त: सत्संगी और पुलिस के बीच जहां हुआ था टकराव, उसके पास मिली थी लाश

Wed, 04 Oct 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:05 AM IST
सार

दयालबाग में जहां राधास्वामी सत्संग सभा और पुलिस के बीच टकराव हुआ था, उसी के पास खेतों में लावारिश शव मिला था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। 
 

विज्ञापन
Dead body found in Dayalbagh not identified in agra up crime news
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग के गांव सिकंदरपुर स्थित खेत में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहचान के लिए कपड़े और डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की फोटो आसपास के जिलों की पुलिस के पास भेजी गई है।
विज्ञापन


युवक का शव 28 सितंबर को खेत में तारों की बाड़ के पास मिला था। 4-5 दिन पुराना था। वह गुलाबी रंग की शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहने था। उम्र करीब 30 से 35 साल होने का अनुमान है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   आगरा: पड़ोसी दरवाजे पर पत्थर फेंकता था, शिकायत की तो निकाली लाइसेंसी बंदूक; जीजा-साले को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कौन था युवक ?
मृतक की पहचान न होने से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर युवक कौन था? गांव के लोगों ने पहचान नहीं की है। खेत मालिक ने भी कुछ नहीं बताया है। युवक खेत के अंदर कैसे पहुंच गया? शव कई दिन पुराना था? इसकी जानकारी कई दिन बाद क्यों हुई? इन सब सवालों के जवाब मृतक की पहचान होने के बाद ही पता चलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed