फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ddka shoe factory warehouse

धधका जूता फैक्ट्री का गोदाम

Thu, 23 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 23 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
 इंडस्ट्रियल एरिया साइट सी में जूता फैक्ट्री एक्सपो इंटरनेशनल के शू केमिकल गोदाम में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। केमिकल से भरे ड्रम फटने से दो फायरकर्मी सहित पांच लोग झुलस गए। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आग पर डेढ़ घंटे में काबू कर लिया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।
विज्ञापन

न्यू आगरा निवासी संजय गोयल की सिकंदरा साइट सी में एक्सपो इंटरनेशनल के नाम से जूता फैक्ट्री है। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में इलेक्ट्रिक रूम के बराबर केमिकल का गोदाम है। इसमें एडहेसिव केमिकल से भरे दो बड़े ड्रम और 10-10 लीटर की 20-25 केन रखी थीं। दोपहर तकरीबन एक बजे गोदाम से लपटें उठते देख चौकीदार ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने फायर स्टिंगुशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें आग गोदाम में फैल चुकी थीं। सूचना पर फायरब्रिगेड की दो दमकल पहुंचीं। गोदाम में जाने के लिए छोटा दरवाजा था। वहीं से आग पर पानी डाला जा रहा था। फायरमैन विनोद पाल और दलवीर सिंह आग बुझा रहे थे। अन्य कर्मचारी बाल्टियों से पानी डाल रहे थे। अचानक केमिकल से भरे तीन-चार ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे। आग और जलते हुए केमिकल से फायरमैन और कर्मचारी लपटों में घिर गए। धमाके इतने जबर्दस्त थे कि गोदाम के गेट के पास की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। छत भी भरभराकर गिर पड़ी। यह देखकर अन्य कर्मचारी पीछे की ओर दौड़ लिए। भगदड़ में कर्मचारी सोनू घायल हो गया। पुलिस और अन्य फायर कर्मियों ने कर्मचारियों के कपड़ों की आग बुझाई। विनोद पाल, दलवीर और तीन फैक्ट्री कर्मियों रामवीर और हरीचंद सहित एक अन्य को निजी अस्पताल ले गए। डेढ़ घंटे बाद चार दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइड स्टोरी
फैक्ट्री में लापरवाही बनी हादसे का कारण
एफएसओ डा. बीएन पटेल ने बताया कि केमिकल गोदाम के बगल से ही इलेक्ट्रिक रूम बनाया हुआ है। इसमें विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगा है। इलेक्ट्रिक रूम में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना है। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इलेक्ट्रिक रूम में करंट होने की वजह से आग बुझाने में देरी भी हुई। बाद मेें बिजली काटी गई।
अस्पताल में नहीं आए अधिकारी और प्रबंधक
फायर कर्मी दलवीर 10 से 12 फीसदी और विनोद पाल 15-20 फीसदी झुलस गए हैं। दोनों का चेहरा और हाथ झुलसे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। लेकिन कोई अधिकारी उन्हें देखने नहीं पहुंचा। इससे कर्मचारियों में रोष था। सीएफओ जसवीर सिंह का कहना था कि मैं निजी काम से बाहर इसलिए शाम को अस्पताल पहुंचा। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन से कोई अपने कर्मचारियों को देखने नहीं आया।

क्लीनिक में लगी आग, मचा हड़कंप
आग की दूसरी घटना बुधवार सुबह कालिंदी विहार निवासी डा. कृष्णकांत के दिल्ली गेट स्थिति डा. बत्रा क्लीनिक में हुई है। यहां दमकल कर्मियों ने दूसरी मंजिल पर स्थित क्लीनिक में लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। इस दौरान मरीज और तीमारदार भाग निकले। आग से क्लीनिक में खासा नुकसान हुआ है।

जोड़
इंडियन ओवरसीज बैंक में आग
रुनकता प्रतिनिधि के अनुसार, कीठम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार देर रात आग लग गई। पुलिस ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फर्नीचर, कंप्यूटर, अलमारियां और रिकार्ड जलकर नष्ट हो गया। चर्चा है कि आग से बैंक में रखी नगदी भी जल गई। सहायक बैंक प्रबंधक रोहन माथुर ने बताया कि आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची। रिकार्ड भी लगभग सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed