Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU Starts Second Admission Round for Online Courses for 2026-27

नौकरी के साथ पढ़ाई: आगरा विवि के ऑनलाइन कोर्स में दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 पाठ्यक्रमों के फॉर्म जारी

Sun, 15 Nov 2026 11:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीए, बीकॉम, बीसीए समेत आठ पाठ्यक्रमों के आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं और प्रत्येक में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
 

विज्ञापन
DBRAU Starts Second Admission Round for Online Courses for 2026-27
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 की दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने जनवरी में शुरू होने वाले ऑनलाइन कोर्स के लिए प्रवेश फॉर्म जारी कर दिए हैं। इस प्रक्रिया के तहत सभी पाठ्यक्रमों में एक साथ प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में एक शैक्षिक सत्र में दो बार प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है। पहली प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब दूसरे दौर में दाखिले का मौका दिया जा रहा है। नोडल प्रभारी प्रो. शरद उपाध्याय ने बताया कि स्नातक स्तर के बीए, बीकॉम और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश फॉर्म निकाले है। वहीं परास्नातक स्तर के पांच पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। इनमें एमए, एमकॉम, एमए समाजशास्त्र, एमए ट्रैवल एंड टूरिज्म और एमसीए शामिल हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत सत्र 2026-27 की दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी नियमित कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरीपेशा, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले और नियमित पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपयोगी है। जनवरी में परीक्षा प्रस्तावित विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के शैक्षिक सत्र 2026-27 की परीक्षाएं जनवरी में प्रस्तावित हैं। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत अगस्त में की गई थी। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के टेस्ट और असाइनमेंट कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed