फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU Announces B.Ed First-Year Practical Exam Dates; Extra Scrutiny for Scores Above 80%

B.Ed छात्रों के लिए बड़ी खबर: 9 जुलाई से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, 80% से ज्यादा अंक वालों पर रहेगी खास नजर

Thu, 02 Jul 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 11:29 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष (2025-26) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 से 16 जुलाई तक कराने का कार्यक्रम जारी किया है। 80% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों के प्रायोगिक अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय उनका सत्यापन कर सके।
 

विज्ञापन
DBRAU Announces B.Ed First-Year Practical Exam Dates; Extra Scrutiny for Scores Above 80%
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष (2025-26) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। 9 से 16 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इसमें नियमित और एक्स छात्र शामिल होंगे। परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर कराई जाएगी। 80 फीसदी से अधिक अंक वाले परीक्षार्थियों की कॉपियां सुरक्षित रखनी होंगी, जिससे विश्वविद्यालय जरूरत पर इनका आकलन कराएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड के 287 कॉलेज हैं। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कॉलेज शामिल हैं। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 से 16 जुलाई तक संचालित होंगी। परीक्षा होने के बाद ऑनलाइन अंक विश्वविद्यालय को भेजने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के संपादित के समय पांच मिनट का वीडियो या पांच फोटो अनिवार्य रूप से अवार्ड लिस्ट के साथ संलग्न करने होंगे। परीक्षकों की ओर से 80 प्रतिशत से अधिक अंक दिए जाने पर परीक्षार्थी के परीक्षा संबंधी अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाना जरूरी है, जिससे जरूरत पर विश्वविद्यालय इनको मांग कर परख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed