{"_id":"635d32a7145c6940bb28600b","slug":"dbrau-agra-gives-last-chance-to-get-degree-and-marksheet-for-83-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"DBRAU Agra: 83 कॉलेजों के लिए अंतिम मौका, एक नवंबर से मिलेंगी डिग्री और मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DBRAU Agra: 83 कॉलेजों के लिए अंतिम मौका, एक नवंबर से मिलेंगी डिग्री और मार्कशीट
Sat, 29 Oct 2022 07:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 07:33 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के पास 30 हजार डिग्री और मार्कशीट तैयार हैं, लेकिन नोटिस के बाद 83 कॉलेजों लेने नहीं आए। अब विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 83 कॉलेजों को डिग्री और अंकतालिका प्राप्त करने के लिए अंतिम मौका है। इसके लिए एक नवंबर से विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में शिविर लगाया जा रहा है। यहां कॉलेज के प्रतिनिधि डिग्री और अंकतालिकाएं निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2015 से 2021 सत्र की एक हजार कॉलेजों की दो लाख से अधिक डिग्री और अंकपत्र बनवाकर रखी थीं। इनको विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में तीन बार शिविर लगाकर निशुल्क वितरण किया था। इनमें से 83 कॉलेजों के संचालक डिग्री और अंकपत्र लेने नहीं आए। इन कॉलेजों की 30 हजार से अधिक डिग्री और अंकतालिकाएं हैं।
विज्ञापन
कई बार नोटिस देने पर भी ये कॉलेज डिग्री-अंकतालिका लेने नहीं आए। ऐसे में इनको अंतिम मौका देते हुए एक से 15 नवंबर तक फिर से शिविर लगाया जा रहा है। आधिकारिक पत्र और पहचान पत्र दिखाकर संबंधित कॉलेज का प्रतिनिधि छलेसर परिसर से डिग्री और अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं। इस बार डिग्री-अंकतालिका न लेकर जाने पर कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन