फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRA University Agra will organize an international conference on mathematical sciences

आगरा: गणितीय विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस कराएगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

Mon, 29 Nov 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 12:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेमिनार, वर्कशॉप और कांफ्रेंस कराने के लिए शासन स्तर से 12.67 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें गणित विभाग के प्रस्ताव पर 1.95 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। 

विज्ञापन
DBRA University Agra will organize an international conference on mathematical sciences
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों के प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक धनराशि भी इन्हीं दोनों प्रोफेसरों की ओर से प्रस्तावित आयोजनों के लिए दी जाएगी। इस संबंध में संयुक्त सचिव, शासन सर्वेश कुमार सिंह की ओर से कुलसचिव को पत्र जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रो. संजीव कुमार को ‘मैथमेटिकल साइंस एंड इट्स अप्लीकेशन’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस कराने के लिए 1.95 लाख रुपये ग्रांट मंजूर की गई है। इस वित्तीय वर्ष में किसी आयोजन के लिए दी जाने वाली यह सर्वाधिक ग्रांट है।
विज्ञापन


 प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि कांफ्रेंस का आयोजन मार्च के आखिरी सप्ताह में किया जाएगा। इसको कराने के पीछे उद्देश्य गणितीय विज्ञान को और उसके अनुप्रयोगों को आम लोगों के सामने लाना है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा का ‘नेशनल सेमिनार ऑन सोशियो-कल्चरल टूरिज्म: इश्यूज एंड अपॉरच्युनिटीज’ प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। इसके आयोजन के लिए 1.49 लाख रुपये की ग्रांट मंजूरी की गई है। प्रो. लवकुश मिश्रा का कहना है कि यह राष्ट्रीय सेमिनार 20 से 25 मार्च के बीच कराई जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed