फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dayalbagh Drenched in Yellow as Basant Panchami Celebrations Begin

Basant Panchami 2026: वसंती रंग में रंगा दयालबाग, घरों से खेतों तक उत्सव का रंग...शुरू हुईं तैयारियां

Tue, 20 Jan 2026 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 09:23 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग में वसंत पंचमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों से लेकर खेतों और सत्संग स्थलों तक उत्सव का माहौल है। 

विज्ञापन
Dayalbagh Drenched in Yellow as Basant Panchami Celebrations Begin
वसंत पंचमी को लेकर घर में की गई सजावट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वसंत पंचमी के लिए दयालबाग वसंती रंग में रंग गया है। राधा स्वामी मत में वसंत पंचमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस वजह से अनुयायियों के घरों से लेकर खेतों और सत्संग स्थलों तक उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। मेहरबाग, मैत्री बाग व पूरे दयालबाग में साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है।
विज्ञापन


वर्ष 1861 में वसंत पंचमी के दिन ही आम लोगों के लिए सत्संग की शुरूआत की गई, वहीं राधास्वामी सत्संग दयालबाग की स्थापना भी वसंत पंचमी पर वर्ष 1915 में की गई। मत के अनुयायियों के लिए यह पर्व आस्था और परंपरा का प्रतीक है। राधा स्वामी संवत के अनुसार इसी दिन से नए वर्ष का शुभारंभ भी होता है। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन सभी संत सतगुरु धरती पर अपने दर्शन देने आते हैं। इसी श्रद्धा भाव के साथ सुबह से ही बूढ़े-बच्चों व सभी आयु वर्ग के लोग खेतों में शब्द-पाठ और सेवा कार्य में जुट जाते हैं। शाम को पुन: सेवा कार्य करके गुरु के चरणों में शुकराना अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन



दयालबाग निवासी शरद सिन्हा का कहना है कि वसंत पंचमी पर दयालबाग में उमंग और उत्साह है। सत्संगी परिवार अपने घरों की और कॉलोनी की साज-सज्जा में जुटे हैं।

 कर्नल आरके सिंह (रि.) ने बताया कि वसंत पंचमी पर सत्संगियों को नई ऊर्जा मिलती है। पर्व पर देश विदेश से आए सत्संगी भाग लेते हैं और सेवा भक्ति से परिपूर्ण होकर गुरु महाराज के चरणों में शुकराना अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदनबाग शाखा सचिव सुरेश कुमार का कहना है कि दयालबाग की सभी शाखाओं में वसंत हर्षोल्लास से मनाते हैं। जनवरी की शुरूआत से ही सजावट, सफाई, नए कपड़ों से लेकर पकवान की तैयारियां चलती हैं।

श्रुति सिन्हा ने बताया कि हर साल छोटे बच्चों को उपहार देते हैं, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है। हर घर वसंत के रंग में रंग जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed