फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters appealed to the Chief Minister, police should arrest the accused

Agra News: मुख्यमंत्री से बेटियों ने लगाई गुहार, आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस

Wed, 03 Sep 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Daughters appealed to the Chief Minister, police should arrest the accused
मैनपुरी। शहर के हरिदर्शन नगर निवासी सूरज भान (40) की खुदकुशी मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। मगर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पिता की असमय मौत से दुखी बेटी रिचा चौहान और हर्षिका चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पिता अपने काम को ईमानदारी से कर रहे थे, मगर साथ काम करने वाले निशू भदौरिया, धीरज, यारेंद्र, पुष्पेंद्र पांडेय, प्रभा शंकर और पवन कुमार उच्चाधिकारियों से झूठी शिकायत कर परेशान करते थे। पिता ने पहली बार नौकरी छोड़ने के लिए 28 अक्तूबर 2024 को इस्तीफा मेल किया था, इसका कोई जवाब नहीं मिला। उसके दो बार और इस्तीफा भेजा। उन पर भी कोई सुनवाई व कार्रवाई नहीं हुई। दोनों बेटियां और पत्नी मंजेश चौहान का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




गहनता से होगी आरोपों की जांच, नहीं बचेगा कोई दोषी
मैनपुरी। एक निजी संस्थान में चल रहे घोटाले की शिकायत करने पर सहकर्मियों के उत्पीड़न से परेशान मैनेजर की खुदकुशी मामले में पुलिस जांच में तेजी के साथ जुट गई है। एसपी सिटी का कहना है कि पत्नी ने जो आरोप कर्मियों पर लगाए है, उनकी गहनता से जांच की जाएगी। मैनेजर की खुदकुशी मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी सूरज भान सिंह (40) ने 28 अगस्त को कंपनी में साथ काम करने वाले सहकर्मियों के उत्पीड़ने से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी। वह सोसाइटी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड पीएंड जी कंपनी किशनी रोड खरपरी में बतौर मैनेजर काम कर रहे थे। पत्नी मंजेश चौहान ने कंपनी में साथ काम करने वाले छह कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सहकर्मी निशू भदौरिया आए दिन उन्हें अपमानित करने आदि का आरोप है। पत्नी का आरोप यह भी है कि पति नौकरी छोड़ना चाहते थे, तीन बार त्यागपत्र भी भेजा था, मगर उस पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दो माह से उनका वेतन भी रोक रखा था। गंभीर आरोपों के बीच एसपी सिटी अरुण कुमार का कहना है कि पत्नी की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है, त्याग पत्र दिया था, किन कारणों के चलते उस पर कंपनी के अधिकारियों आदि ने ध्यान नहीं दिया। सभी पर गहनता से जांच होगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed