फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj weather people shivering from fog and cold wave in Kasganj

Kasganj weather: सुबह छाई रही कोहरे की चादर, दोपहर बाद चली शीतलहर, ठंड से कांप लोग

Wed, 28 Dec 2022 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 12:00 AM IST
सार

कासगंज में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा तो दोपहर बाद शीतलहर चलने से कंपकंपी छूट गई। 

विज्ञापन
Kasganj weather people shivering from fog and cold wave in Kasganj
कासगंज में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह के समय वातावरण में कोहरे की चादर छाई रही तो वहीं दोपहर बाद शीतलहर चलना शुरू हो गई। जिससे धूप निकलने पर भी ठंडी हवा के झोके चुभन का अहसास कराते रहे। गलन भरी सर्दी से हर कोई परेशान नजर आया।
विज्ञापन


जिले में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। सुबह के समय वातावरण में घना कोहरा छा गया। जिसका असर जनजीवन पर देखा गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा 6 डिग्री पर ही बना रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में काफी दिक्कतें हुई। लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। ठंड के चलते लोग सुबह घर से निकलने से कतराते नजर आए। 
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव ने दिए दर्शन 

दोपहर 12 बजे के बाद तेज हवा चलने से कोहरे की चादर कम होने से सूर्यदेव ने अपने दर्शन तो दे दिए, लेकिन उनकी प्रचंडता नजर नहीं आई। हल्की धूप के बीच चली तेज ठंडी हवा शरीर में चुभने लगी। जिससे गलन भरी सर्दी के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुई। धूप निकलने से तापमान में मात्र एक डिग्री का ही सुधार हुआ। जिससे अधिकतम पारा 19 डिग्री तक ही पहुंच सका। सांय साढ़े चार बजे के बाद तापमान में फिर से गिरावट आना शुरू हो गई। जिससे ठंड और बढ़ गई। ठंड की अधिकता के चलते सांय के समय फिर से बाजार की चहल पहल प्रभावित होने लगी। बाजार भी जल्द ही बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त स्कूलों ने नहीं किया अवकाश

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक स्कूलों मं दो दिन के अवकाश की घोषणा की थी, लेकिन पहले दिन मान्यता प्राप्त स्कूलों में इस आदेश का असर नजर नहीं आया। कुछ स्कूलों ने ही इस आदेश को माना। अधिकतर स्कूल खुले रहने से छोटे बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए अपने स्कूल जाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed