फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daughter's in-laws chased and beat her parents shocked to know the reason

बेटी के ससुराल वालों का कारनामा: मायके वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 21 Jan 2024 06:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

बेटी की ससुराल में पंचायत करने आए मायके वालों की पिटाई की गई। बेटी के पति और उसके साथियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
daughter's in-laws chased and beat her parents shocked to know the reason
भोगांव थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव सुलखनपुर में पुत्री के घर आकर पंचायत कर रहे लोगों को ससुरालीजन ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी संतोष कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पुत्री सरिता देवी की शादी थाना क्षेत्र के गांव सुलखनपुर निवासी सूरज के साथ की है। शादी को चार साल हो चुके हैं। ससुराल वाले पुत्री को अपने घर पर नहीं रहने देते हैं। इसी की पंचायत को लेकर वह अपने पुत्र प्रभाकर के साथ पुत्री की ससुराल सुलखनपुर में आए थे।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान पुत्री के ससुर लालता प्रसाद, पति सूरज, आकाश आदि ने पुत्री को घर पर रखने से मना कर दिया। इसी बात को गाली गलौज करते हुए उन्हें व पुत्र को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed